Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    VIDEO: हसदेव के तारा कोल ब्लॉक पर सियासी घमासान, भूपेश बघेल ने CM साय को दी खुली बहस की चुनौती

    17/09/2026

    CG Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले; महासमुंद-सुकमा के CMHO भी बदले

    17/09/2026

    CG: छत्तीसगढ़ BJP के आर्थिक प्रकोष्ठ में नियुक्तियां, 36 जिलों और 5 संभागों में प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी

    17/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: मां-बच्चे की मौत के बाद दो स्टाफ नर्स सस्पेंड, बड़ा सवाल बरकरार…क्या सिर्फ निलंबन से सुधर जाएगी सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था ?
    छत्तीसगढ़

    CG: मां-बच्चे की मौत के बाद दो स्टाफ नर्स सस्पेंड, बड़ा सवाल बरकरार…क्या सिर्फ निलंबन से सुधर जाएगी सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था ?

    DW HindiBy DW Hindi19/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कांकेर 19 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर में प्रसूता और नवजात की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने दो स्टाफ नर्सों को निलंबित कर दिया है, जबकि एक अन्य नर्स की वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी गई है। विभागीय जांच में इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही की पुष्टि हुई है। हालांकि इस कार्रवाई के बाद सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, जवाबदेही और अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या हर बड़ी घटना के बाद केवल निलंबन ही समाधान है, या फिर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पूरे सिस्टम में सुधार की जरूरत है ?

    जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले अस्पताल में उपचार के दौरान एक गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य कर्मियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए थे। मामला तूल पकड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने विशेष जांच समिति गठित की थी। जांच समिति की रिपोर्ट में ड्यूटी के दौरान गंभीर कोताही की पुष्टि होने पर स्टाफ नर्स रजनी गजबिये और रोसम्मा को निलंबित कर दिया गया। वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत स्टाफ नर्स रीता बघेल की एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने का आदेश जारी किया गया है।

    इस पूरे घटनाक्रम पर कार्रवाई के बाद एक बार फिर स्वास्थ विभाग के अधिकारियों ने मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किये जाने की दलील दी है। इसके साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त निगरानी रखी जाएगी। यह कार्रवाई अपनी जगह महत्वपूर्ण है, लेकिन इससे कई गंभीर सवाल भी सामने आते हैं। यदि जांच में लापरवाही साबित हुई है, तो यह भी तय होना चाहिए कि अस्पताल की निगरानी व्यवस्था, ड्यूटी मॉनिटरिंग और वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही कहां थी। अक्सर सरकारी अस्पतालों में किसी बड़ी घटना के बाद निलंबन की कार्रवाई होती है, लेकिन कुछ समय बाद वही समस्याएं फिर सामने आ जाती हैं।

    सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल

    राज्य के कई सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की कमी, संसाधनों का अभाव, कार्य के प्रति जवाबदेही और निगरानी व्यवस्था लंबे समय से चिंता का विषय रही है। ऐसे में मां और नवजात जैसी संवेदनशील मौतें केवल एक अस्पताल की घटना नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए गंभीर चेतावनी मानी जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई कर स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है, लेकिन आम लोगों की अपेक्षा केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस घटना के बाद अस्पतालों की कार्यप्रणाली में वास्तविक सुधार होगा, ताकि भविष्य में किसी परिवार को इलाज में लापरवाही की कीमत अपनी जान देकर न चुकानी पड़े। सरकारी अस्पतालों में भरोसा तभी मजबूत होगा, जब जवाबदेही के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी स्थायी सुधार दिखाई देगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    VIDEO: हसदेव के तारा कोल ब्लॉक पर सियासी घमासान, भूपेश बघेल ने CM साय को दी खुली बहस की चुनौती

    17/09/2026

    CG Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले; महासमुंद-सुकमा के CMHO भी बदले

    17/09/2026

    CG: छत्तीसगढ़ BJP के आर्थिक प्रकोष्ठ में नियुक्तियां, 36 जिलों और 5 संभागों में प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी

    17/09/2026
    Don't Miss

    VIDEO: हसदेव के तारा कोल ब्लॉक पर सियासी घमासान, भूपेश बघेल ने CM साय को दी खुली बहस की चुनौती

    DW Hindi17/09/2026

    रायपुर 17 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ में हसदेव अरण्य के तारा कोल ब्लॉक की स्वीकृति और…

    CG Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले; महासमुंद-सुकमा के CMHO भी बदले

    17/09/2026

    CG: छत्तीसगढ़ BJP के आर्थिक प्रकोष्ठ में नियुक्तियां, 36 जिलों और 5 संभागों में प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी

    17/09/2026

    Radha Ashtami 2026: 18 सितंबर को शुरू होगी अष्टमी, फिर 19 सितंबर को क्यों रखा जाएगा व्रत ? जानें सही तारीख और पूजा का समय

    17/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.