रायपुर 10 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से 9 जुलाई को जारी आदेश के तहत विशेष शाखा के दो उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के 13 सहायक सेनानियों का तबादला किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 24 मार्च 2026 को की गई अनुशंसा के आधार पर राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों कोे पदोन्नत किया गया है। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय और विभिन्न वाहिनियों में भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। देखिये पूरी सूची….


