रायपुर 4 सितंबर 2026। राजधानी रायपुर की महापौर मीनल चौबे के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर गाली-गलौज और आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। जलभराव और सड़क निर्माण के मुद्दे को लेकर बनाए गए एक वीडियो में युवक पर महापौर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला बढ़ा और भाजपा पार्षद दल ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वीडियो की जांच करने के साथ ही उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले युवक की पहचान में जुटी है।
बताया जा रहा है कि रायपुर में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव और सड़क से जुड़े मुद्दों को लेकर युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाया था। इसी वीडियो में महापौर मीनल चौबे के खिलाफ कथित तौर पर गाली-गलौज और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।वीडियो सामने आने के बाद भाजपा पार्षद दल ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और मामले को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा पार्षद सिविल लाइन थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली है। अब जांच का मुख्य फोकस वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले व्यक्ति की पहचान पर है। पुलिस वीडियो की सत्यता, उसके स्रोत और सोशल मीडिया पर उसे पोस्ट करने वाले व्यक्ति की जानकारी जुटा रही है। युवक की पहचान होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, भाजपा की ओर से महापौर के खिलाफ कथित तौर पर इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा को लेकर कार्रवाई की मांग की गई है।


