Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    VIDEO: हसदेव के तारा कोल ब्लॉक पर सियासी घमासान, भूपेश बघेल ने CM साय को दी खुली बहस की चुनौती

    17/09/2026

    CG Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले; महासमुंद-सुकमा के CMHO भी बदले

    17/09/2026

    CG: छत्तीसगढ़ BJP के आर्थिक प्रकोष्ठ में नियुक्तियां, 36 जिलों और 5 संभागों में प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी

    17/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»विधानसभा ब्रेकिंग : विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर सियासी संग्राम, महंत के 136 आरोप पर BJP का पलटवार; भूपेश की एंट्री से गरमाया सदन
    छत्तीसगढ़

    विधानसभा ब्रेकिंग : विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर सियासी संग्राम, महंत के 136 आरोप पर BJP का पलटवार; भूपेश की एंट्री से गरमाया सदन

    DW HindiBy DW Hindi17/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 17 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन में सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक भिड़ंत देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए 136 बिंदुओं का आरोप पत्र सदन के पटल पर रखा। इसके जवाब में भाजपा ने कांग्रेस की एकजुटता पर सवाल उठाए, जिसके बाद सदन में तंज, पलटवार और राजनीतिक कटाक्षों का दौर शुरू हो गया। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करते हुए डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार 135 सप्ताह पूरे कर चुकी है और अब 136वां सप्ताह चल रहा है। इसी आधार पर विपक्ष 136 बिंदुओं का आरोप पत्र लेकर आया है।

    डॉ. चरणदास महंत ने आरोप लगाया कि सरकार का हर सप्ताह माताओं, बहनों और युवाओं के साथ किए गए वादों से जुड़े नए सवाल खड़े करता है। महंत ने कहा कि यह आरोप पत्र केवल कांग्रेस का नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता की आवाज है। चर्चा शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से संसदीय मर्यादा और सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की। लेकिन जैसे ही नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर हमले तेज किए, सत्ता पक्ष की ओर से भी जवाबी प्रहार शुरू हो गया। भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के 25 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि अविश्वास प्रस्ताव की शुरुआत खुद नेता प्रतिपक्ष कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इससे ऐसा प्रतीत होता है कि नेता प्रतिपक्ष को अपनी ही पार्टी के विधायकों पर भरोसा नहीं है। अजय चंद्राकर के इस बयान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तत्काल सक्रिय हुए।

    उन्होंने सदन में मौजूद कांग्रेस विधायकों से हाथ उठाकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के प्रति समर्थन जताने को कहा। विपक्ष के सभी विधायकों ने हाथ उठाकर अपना समर्थन दर्ज कराया। हालांकि भाजपा ने इस मौके पर भी पलटवार का मौका नहीं छोड़ा। अजय चंद्राकर ने मुस्कुराते हुए कहा कि अब तो यह और भी बड़ी “कॉमेडी” हो गई कि नेता प्रतिपक्ष को अपनी ही पार्टी के विधायकों से सदन में विश्वास हासिल करना पड़ रहा है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक ने भी कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी की स्थिति ऐसी हो गई है कि नेताओं को अपने ही विधायकों से हाथ उठवाकर भरोसा जताना पड़ रहा है। सदन में बढ़ती नोकझोंक के बीच नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि चर्चा शुरू करने से पहले उन्होंने स्वयं भूपेश बघेल से पूछा था कि पहले कौन बोलेगा।

    उन्होंने बताया कि भूपेश बघेल ने उनसे ही चर्चा की शुरुआत करने को कहा था और बाद में अपनी बात रखने की बात कही थी। इस पर अजय चंद्राकर ने फिर चुटकी लेते हुए कहा, “इसका मतलब साफ है कि आप उनसे पूछकर ही सारे काम करते हैं।” महंत ने भी बिना तल्खी के मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “आपस में पूछने में कोई हर्ज नहीं है। हम सब मिल-जुलकर काम करते हैं।” अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के पहले ही दिन सदन में जिस तरह आरोप, जवाब, तंज और राजनीतिक व्यंग्य का दौर चला, उसने साफ कर दिया कि यह बहस केवल सरकार के कामकाज तक सीमित नहीं रहने वाली, बल्कि सत्ता और विपक्ष के बीच राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का बड़ा मंच भी बनने जा रही है।

    CG BREAKING NEWS CHHATTISGARH POLITICS CHHATTISGARH VIDHANSABHA
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    VIDEO: हसदेव के तारा कोल ब्लॉक पर सियासी घमासान, भूपेश बघेल ने CM साय को दी खुली बहस की चुनौती

    17/09/2026

    CG Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले; महासमुंद-सुकमा के CMHO भी बदले

    17/09/2026

    CG: छत्तीसगढ़ BJP के आर्थिक प्रकोष्ठ में नियुक्तियां, 36 जिलों और 5 संभागों में प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी

    17/09/2026
    Don't Miss

    VIDEO: हसदेव के तारा कोल ब्लॉक पर सियासी घमासान, भूपेश बघेल ने CM साय को दी खुली बहस की चुनौती

    DW Hindi17/09/2026

    रायपुर 17 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ में हसदेव अरण्य के तारा कोल ब्लॉक की स्वीकृति और…

    CG Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले; महासमुंद-सुकमा के CMHO भी बदले

    17/09/2026

    CG: छत्तीसगढ़ BJP के आर्थिक प्रकोष्ठ में नियुक्तियां, 36 जिलों और 5 संभागों में प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी

    17/09/2026

    Radha Ashtami 2026: 18 सितंबर को शुरू होगी अष्टमी, फिर 19 सितंबर को क्यों रखा जाएगा व्रत ? जानें सही तारीख और पूजा का समय

    17/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.