Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG POLITICS: UAE से भारत लाया गया शराब घोटाले का आरोपी सुब्बू, BJP का पोस्टर वार; भूपेश सरकार पर साधा निशाना

    28/11/2026

    CG: धान खरीदी के बीच सहकारिता विभाग में बड़ी सर्जरी, 28 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले से मचा हड़कंप; कोरबा में बढ़ेगी मुश्किल !

    28/11/2026

    CG: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान: अब तक 5.35 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 1.33 लाख किसानों ने बेची उपज

    28/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 28
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: धान खरीदी के बीच सहकारिता विभाग में बड़ी सर्जरी, 28 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले से मचा हड़कंप; कोरबा में बढ़ेगी मुश्किल !
    छत्तीसगढ़

    CG: धान खरीदी के बीच सहकारिता विभाग में बड़ी सर्जरी, 28 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले से मचा हड़कंप; कोरबा में बढ़ेगी मुश्किल !

    DW HindiBy DW Hindi28/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर/कोरबा 28 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के बीच सहकारिता विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गुरुवार को जारी स्थानांतरण आदेश में 28 अधिकारी-कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है। इनमें 7 उप आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक (DR), 8 सहायक पंजीयक (AR), 3 सहकारिता विस्तार अधिकारी (CEO), 9 सहकारी निरीक्षक (CI) और एक सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी शामिल हैं।

    धान खरीदी के अहम दौर में हुए इस फेरबदल ने विभाग में हलचल पैदा कर दी है। एक ओर इसे प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत और पारदर्शी बनाने की कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पहले से ही कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे जिलों में कामकाज प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इसका असर धान खरीदी के साथ प्राथमिक सहकारी समितियों के पंजीयन, ऑडिट, निर्वाचन और प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों पर पड़ सकता है। प्रदेश में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। इसी बीच सहकारिता विभाग ने 28 अधिकारी-कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए।

    आदेश के मुताबिक संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को पांच दिनों के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उन्हें एकपक्षीय रूप से भारमुक्त माना जाएगा। विभागीय स्तर पर इस कार्रवाई को प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने और शिकायतों के आधार पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया कदम बताया जा रहा है। हालांकि, धान खरीदी शुरू होने के बाद मैदानी अमले के तबादलों को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। खासकर उन जिलों में, जहां पहले से स्वीकृत पदों के मुकाबले बहुत कम कर्मचारी कार्यरत हैं।

    कोरबा के दो सहकारी निरीक्षकों का तबादला, छह निरीक्षक ही रह जाएंगे

    इस स्थानांतरण आदेश का असर आकांक्षी जिला कोरबा पर भी पड़ा है। यहां कार्यालय उप आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं में पदस्थ सहकारी निरीक्षक लक्ष्मीनारायण जायसवाल और भूपेंद्र साहू का तबादला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में किया गया है। दोनों अधिकारी कोरबा में क्रमशः करतला और पाली विकासखंड के सहकारिता विस्तार अधिकारी का प्रभार भी संभाल रहे थे। इन तबादलों के बाद कोरबा में सहकारी निरीक्षकों की संख्या घटकर छह रह जाएगी।

    इनमें दो वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक और चार सहकारी निरीक्षक शामिल होंगे। जिले में सहकारिता विभाग के स्वीकृत 34 पदों के मुकाबले पहले ही महज नौ अधिकारी-कर्मचारी पदस्थ बताए जा रहे थे। इनमें एक उप पंजीयक, दो वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक और छह सहकारी निरीक्षक शामिल हैं। सहायक पंजीयक, अंकेक्षण अधिकारी, उप अंकेक्षक, सहकारिता विस्तार अधिकारी और लिपिकीय संवर्ग के पद रिक्त बताए गए हैं। ऐसे में दो और सहकारी निरीक्षकों के तबादले से विभागीय कामकाज का भार बचे हुए कर्मचारियों पर बढ़ना तय माना जा रहा है।

    60 समितियों में से 39 में संचालक मंडल का चुनाव नहीं

    जिले की सहकारी समितियों में भी कर्मचारियों की कमी का असर दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक कोरबा की 60 समितियों में से 39 समितियों में संचालक मंडल का चुनाव नहीं हो पाया है। इन समितियों में प्राधिकृत अधिकारी के रूप में विभागीय कर्मचारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि एक-एक वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक और सहकारी निरीक्षक को पांच से सात समितियों तक की जिम्मेदारी दी गई है। करतला और पाली क्षेत्र में भी तबादला किए गए दोनों निरीक्षक सहकारिता विस्तार अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। अब उनके स्थानांतरण के बाद इन जिम्मेदारियों के निर्वहन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

    धान खरीदी से लेकर ऑडिट और निर्वाचन तक पड़ सकता है असर

    कोरबा में सहकारिता विभाग का काम केवल धान खरीदी तक सीमित नहीं है। प्राथमिक सहकारी समितियों का पंजीयन, ऑडिट, निर्वाचन, प्रशासनिक नियंत्रण और वित्तीय कार्य भी इसी विभाग के जिम्मे हैं। लिपिकीय पद रिक्त होने के कारण सहकारी निरीक्षकों को कई बार कार्यालयीन और वित्तीय कामकाज भी संभालना पड़ रहा है। ऐसे में दो निरीक्षकों के तबादले के बाद बचे हुए अमले पर अतिरिक्त दबाव बढ़ सकता है। आगामी दिसंबर-जनवरी में दो सहकारी निरीक्षकों के वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने की संभावना भी जताई जा रही है। यदि पदोन्नति के बाद उनका भी जिले से बाहर स्थानांतरण होता है और नई पदस्थापना नहीं की जाती, तो विभागीय कामकाज और प्रभावित हो सकता है।

    तबादलों के पीछे राजनीतिक अनुशंसा की भी चर्चा

    सहकारिता विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल को लेकर राजनीतिक दखल की चर्चा भी है। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से यह दावा किया जा रहा है कि तबादलों में जनप्रतिनिधियों की अनुशंसाओं की भूमिका रही है। हालांकि, स्थानांतरण आदेश में इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल धान खरीदी अभियान के बीच हुए इन तबादलों ने विभागीय व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है। बड़ा सवाल यह है कि जब कोरबा जैसे जिले में स्वीकृत पदों के मुकाबले बेहद कम अमला काम कर रहा है, तब दो और निरीक्षकों के जाने के बाद धान खरीदी सहित समितियों के नियमित कामकाज का संचालन किस तरह होगा। अब निगाहें इस बात पर हैं कि शासन रिक्त पदों पर नई पदस्थापना करता है या अतिरिक्त प्रभार के भरोसे ही व्यवस्था चलती रहेगी।

    28 अधिकारी कर्मचारियों का तबादला AR ट्रांसफर CEO तबादला CI तबादला DR ट्रांसफर कोरबा में अधिकारियों का तबादला कोरबा सहकारिता विभाग कोरबा सहकारी निरीक्षक छत्तीसगढ़ सहकारिता विभाग धान खरीदी 2026 धान खरीदी अभियान प्राथमिक सहकारी समिति भूपेंद्र साहू लक्ष्मीनारायण जायसवाल समितियों का निर्वाचन सहकारिता विभाग तबादला सहकारी निरीक्षक तबादला सहकारी समितियां सहकारी समितियों का ऑडिट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG POLITICS: UAE से भारत लाया गया शराब घोटाले का आरोपी सुब्बू, BJP का पोस्टर वार; भूपेश सरकार पर साधा निशाना

    28/11/2026

    CG: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान: अब तक 5.35 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 1.33 लाख किसानों ने बेची उपज

    28/11/2026

    CG POLITICS: कांग्रेस में एकजुटता के दावों पर सवाल! एक मंच, दो शक्ति प्रदर्शन, भिलाई में कांग्रेस की अंदरूनी सियासत खुलकर आई सामने, BJP ने गुटबाजी पर घेरा

    28/11/2026
    Don't Miss

    CG POLITICS: UAE से भारत लाया गया शराब घोटाले का आरोपी सुब्बू, BJP का पोस्टर वार; भूपेश सरकार पर साधा निशाना

    DW Hindi28/11/2026

    रायपुर 28 नवंबर 2026।  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कथित 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में आरोपी…

    CG: धान खरीदी के बीच सहकारिता विभाग में बड़ी सर्जरी, 28 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले से मचा हड़कंप; कोरबा में बढ़ेगी मुश्किल !

    28/11/2026

    CG: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान: अब तक 5.35 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 1.33 लाख किसानों ने बेची उपज

    28/11/2026

    CG POLITICS: कांग्रेस में एकजुटता के दावों पर सवाल! एक मंच, दो शक्ति प्रदर्शन, भिलाई में कांग्रेस की अंदरूनी सियासत खुलकर आई सामने, BJP ने गुटबाजी पर घेरा

    28/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.