Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG POLITICS: UAE से भारत लाया गया शराब घोटाले का आरोपी सुब्बू, BJP का पोस्टर वार; भूपेश सरकार पर साधा निशाना

    28/11/2026

    CG: धान खरीदी के बीच सहकारिता विभाग में बड़ी सर्जरी, 28 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले से मचा हड़कंप; कोरबा में बढ़ेगी मुश्किल !

    28/11/2026

    CG: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान: अब तक 5.35 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 1.33 लाख किसानों ने बेची उपज

    28/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 28
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG POLITICS: कांग्रेस में एकजुटता के दावों पर सवाल! एक मंच, दो शक्ति प्रदर्शन, भिलाई में कांग्रेस की अंदरूनी सियासत खुलकर आई सामने, BJP ने गुटबाजी पर घेरा
    छत्तीसगढ़

    CG POLITICS: कांग्रेस में एकजुटता के दावों पर सवाल! एक मंच, दो शक्ति प्रदर्शन, भिलाई में कांग्रेस की अंदरूनी सियासत खुलकर आई सामने, BJP ने गुटबाजी पर घेरा

    DW HindiBy DW Hindi28/11/2026Updated:28/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भिलाई 28 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन को एकजुट करने की कोशिशों के बीच पार्टी की अंदरूनी खींचतान एक बार फिर सार्वजनिक मंच पर दिखाई दी। भिलाई में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव के समर्थकों के बीच जिस तरह नारेबाजी और शक्ति प्रदर्शन हुआ, उसने कांग्रेस की एकजुटता के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिलचस्प यह रहा कि जिस सम्मेलन में सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ संगठन को मजबूत करने की रणनीति बननी थी, वहां कांग्रेस के ही दो प्रमुख नेताओं के समर्थक एक-दूसरे के सामने ताकत दिखाते नजर आए।

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस की गुटबाजी अब संगठन की सीमाएं लांघकर सियासी शक्ति प्रदर्शन में बदलती दिख रही है…

    राष्ट्रीय सचिव पद से हटाए जाने के बाद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने प्रदेशव्यापी पदयात्रा का ऐलान कर दिया है।

    कांग्रेस में संगठनात्मक एकजुटता से ज्यादा नेताओं की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं हावी हैं। कोई अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुटा है तो कोई पार्टी के भीतर अपना वर्चस्व स्थापित करने में। गुटबाजी और आपसी खींचतान ने संगठन की एकता को पूरी तरह पीछे धकेल दिया है।

    — BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) November 27, 2026

    गौरतलब है कि  शुक्रवार को सेक्टर-4 में आयोजित भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत की मौजूदगी में यह सियासी तस्वीर देखने को मिली। मंच पर पार्टी के बड़े नेता एक साथ बैठे थे, लेकिन मैदान में समर्थकों के नारे अलग-अलग राजनीतिक संदेश दे रहे थे। पूरे आयोजन में भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के बीच बढ़ती सियासी दूरी चर्चा का विषय बनी रही। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के पहुंचते ही देवेंद्र यादव के समर्थकों ने ‘छत्तीसगढ़ के कौन खेवैया, देवेंद्र भैया-देवेंद्र भैया’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। समर्थक देवेंद्र यादव और सुखदेव भगत की तस्वीरों वाली तख्तियां लेकर मंच के सामने जुटे रहे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मंच पर भी पहुंच गए। उन्हें हटने के लिए कहा गया तो कुछ समर्थक वहीं बैठ गए।

    दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थक भी अपने नेता के पक्ष में नारेबाजी करते रहे। इस दौरान भूपेश बघेल ने समर्थकों को टोकते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाएं। उनके इस बयान को व्यक्तिगत नेताओं के बजाय पार्टी के नाम को प्राथमिकता देने की अपील के तौर पर देखा गया। इस पूरे घटनाक्रम का राजनीतिक पहलू इसलिए भी अहम है, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के बीच बढ़ती दूरी अब कांग्रेस के भीतर चर्चा का विषय बनती दिख रही है। कभी भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले देवेंद्र यादव की अलग राजनीतिक सक्रियता और समर्थकों का खुला शक्ति प्रदर्शन संगठन के भीतर बदलते समीकरणों की ओर इशारा कर रहा है।

    सम्मेलन में तख्तियों, नारों और समर्थकों की सक्रियता के बीच दोनों नेताओं के समर्थकों की अलग-अलग लामबंदी ने यह सवाल खड़ा कर दिया कि क्या कांग्रेस के भीतर नेतृत्व और राजनीतिक वर्चस्व को लेकर खींचतान बढ़ रही है? हालांकि, मंच पर दोनों नेताओं की मौजूदगी और उनके बीच किसी प्रत्यक्ष टकराव की पुष्टि इस घटनाक्रम से नहीं होती, लेकिन समर्थकों का प्रदर्शन पार्टी की अंदरूनी चुनौतियों को जरूर सामने लाता है।

    भाजपा ने कांग्रेस की गुटबाजी पर साधा निशाना

    कांग्रेस के इस घटनाक्रम को भाजपा ने भी राजनीतिक मुद्दा बना लिया है। छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस की गुटबाजी पर निशाना साधा। भाजपा ने लिखा कि….“छत्तीसगढ़ कांग्रेस की गुटबाजी अब संगठन की सीमाएं लांघकर सियासी शक्ति प्रदर्शन में बदलती दिख रही है।” भाजपा ने अपनी पोस्ट में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को राष्ट्रीय सचिव पद से हटाए जाने के बाद उनकी प्रदेशव्यापी पदयात्रा के ऐलान का भी उल्लेख किया। BJP ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में संगठनात्मक एकजुटता से ज्यादा नेताओं की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं हावी हैं और नेता अपना राजनीतिक वर्चस्व स्थापित करने में जुटे हैं।

    नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस के सामने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने की चुनौती है। ऐसे समय में भिलाई के सम्मेलन में सामने आया शक्ति प्रदर्शन पार्टी के लिए असहज करने वाला है। एक तरफ कांग्रेस भाजपा के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई की तैयारी कर रही है, तो दूसरी तरफ उसके ही नेताओं के समर्थकों की अलग-अलग लामबंदी संगठनात्मक एकता पर सवाल खड़े कर रही है। अब सवाल यह है कि क्या कांग्रेस नेतृत्व इस अंदरूनी खींचतान को चुनाव से पहले सुलझा पाएगा या भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के समर्थकों के बीच दिख रही यह सियासी दूरी आने वाले दिनों में पार्टी के लिए नई चुनौती बनेगी?

    Bhupesh Baghel CHHATTISGARH POLITICS Congress Factionalism Congress News devendra yadav कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन कांग्रेस की अंदरूनी कलह कांग्रेस में गुटबाजी कांग्रेस में शक्ति प्रदर्शन कांग्रेस संगठन छत्तीसगढ़ कांग्रेस छत्तीसगढ़ कांग्रेस राजनीति छत्तीसगढ़ राजनीतिक खबरें देवेंद्र यादव निकाय चुनाव 2026 भिलाई कांग्रेस सम्मेलन भिलाई न्यूज भूपेश बघेल भूपेश बघेल बनाम देवेंद्र यादव सुखदेव भगत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG POLITICS: UAE से भारत लाया गया शराब घोटाले का आरोपी सुब्बू, BJP का पोस्टर वार; भूपेश सरकार पर साधा निशाना

    28/11/2026

    CG: धान खरीदी के बीच सहकारिता विभाग में बड़ी सर्जरी, 28 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले से मचा हड़कंप; कोरबा में बढ़ेगी मुश्किल !

    28/11/2026

    CG: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान: अब तक 5.35 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 1.33 लाख किसानों ने बेची उपज

    28/11/2026
    Don't Miss

    CG POLITICS: UAE से भारत लाया गया शराब घोटाले का आरोपी सुब्बू, BJP का पोस्टर वार; भूपेश सरकार पर साधा निशाना

    DW Hindi28/11/2026

    रायपुर 28 नवंबर 2026।  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कथित 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में आरोपी…

    CG: धान खरीदी के बीच सहकारिता विभाग में बड़ी सर्जरी, 28 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले से मचा हड़कंप; कोरबा में बढ़ेगी मुश्किल !

    28/11/2026

    CG: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान: अब तक 5.35 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 1.33 लाख किसानों ने बेची उपज

    28/11/2026

    CG POLITICS: कांग्रेस में एकजुटता के दावों पर सवाल! एक मंच, दो शक्ति प्रदर्शन, भिलाई में कांग्रेस की अंदरूनी सियासत खुलकर आई सामने, BJP ने गुटबाजी पर घेरा

    28/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.