Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: अटल रॉक गार्डन में युवती से गैंगरेप, बॉयफ्रेंड के साथ गई थी घूमने; मारपीट कर पैसे भी लूटे

    16/11/2026

    CG ब्रेकिंग: महासमुंद जिला जेल से चार विचाराधीन बंदी फरार, कंबल के सहारे दीवार फांदी; सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

    16/11/2026

    Chhath Puja 2026: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, 36 घंटे की कठिन तपस्या के बाद व्रतियों ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

    16/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG ब्रेकिंग: महासमुंद जिला जेल से चार विचाराधीन बंदी फरार, कंबल के सहारे दीवार फांदी; सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
    छत्तीसगढ़

    CG ब्रेकिंग: महासमुंद जिला जेल से चार विचाराधीन बंदी फरार, कंबल के सहारे दीवार फांदी; सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

    DW HindiBy DW Hindi16/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महासमुंद 16 नवंबर 2026। महासमुंद जिला जेल से अज सोमवार तड़के चार विचाराधीन बंदियों के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बंदियों ने जेल की दीवार पर प्रवाहित बिजली का कनेक्शन काटने के बाद कंबलों को आपस में बांधकर रस्सी बनाई। इसके सहारे वे जेल की दीवार से दूसरी तरफ पार कर फरार हो गए। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फरार बंदियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

    जानकारी के मुताबिक जेल ब्रेक की ये घटना आज तड़के 4 बजें की बतायी जा रही है। एएसपी महासमुंद सुशील नायक के मुताबिक, बंदियों ने जेल की दीवार पर लगे विद्युत कनेक्शन को काटने के बाद कंबलों को जोड़कर रस्सी जैसा बनाया। इसके सहारे वे दीवार पर चढ़े और दूसरी तरफ उतरकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान पांचवां बंदी भी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह दीवार से नीचे गिर गया। लिहाजा चार बंदी जेल से बाहर निकलने में सफल रहे। फरार हुए चार बंदियों में दो मध्यप्रदेश के जबलपुर, एक राजस्थान और एक महासमुंद जिले का रहने वाला बताया गया है। इनमें तीन बंदी गांजा तस्करी और एक चोरी के मामले में विचाराधीन थे।

    जेल की दीवार पर बिजली का कनेक्शन काटना, कंबलों से रस्सी तैयार करना और फिर दीवार पार कर बाहर निकल जाना, इस पूरी घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच का विषय है कि बंदियों ने भागने की योजना कब बनाई और सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें इसे अंजाम देने का मौका कैसे मिला। एएसपी सुशील नायक ने बताया कि फरार बंदियों की तलाश की जा रही है। पुलिस और जेल प्रशासन उनकी खोजबीन में जुटे हैं। सुरक्षा में हुई संभावित चूक की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्य सामने आ सकेंगे।

    Breaking News Chhattisgarh Chhattisgarh Prisoners Escape Mahasamund Jail Break Mahasamund Jail News छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: अटल रॉक गार्डन में युवती से गैंगरेप, बॉयफ्रेंड के साथ गई थी घूमने; मारपीट कर पैसे भी लूटे

    16/11/2026

    Chhath Puja 2026: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, 36 घंटे की कठिन तपस्या के बाद व्रतियों ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

    16/11/2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू, पहले दिन ही किसानों की परेशानी आई सामने; कहीं रकबा कम तो कहीं टोकन की लंबी तारीख

    15/11/2026
    Don't Miss

    CG: अटल रॉक गार्डन में युवती से गैंगरेप, बॉयफ्रेंड के साथ गई थी घूमने; मारपीट कर पैसे भी लूटे

    DW Hindi16/11/2026

    रायगढ़, 16 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवती के साथ गैंगरेप का…

    CG ब्रेकिंग: महासमुंद जिला जेल से चार विचाराधीन बंदी फरार, कंबल के सहारे दीवार फांदी; सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

    16/11/2026

    Chhath Puja 2026: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, 36 घंटे की कठिन तपस्या के बाद व्रतियों ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

    16/11/2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू, पहले दिन ही किसानों की परेशानी आई सामने; कहीं रकबा कम तो कहीं टोकन की लंबी तारीख

    15/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.