Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Chhath Puja 2026: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, 36 घंटे की कठिन तपस्या के बाद व्रतियों ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

    16/11/2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू, पहले दिन ही किसानों की परेशानी आई सामने; कहीं रकबा कम तो कहीं टोकन की लंबी तारीख

    15/11/2026

    CG: बालोद में भालू का हमला, सूने मकान से निकलकर डिप्टी रेंजर पर झपटा, ग्रामीणों ने डंडे लेकर खदेड़ा; VIDEO आया सामने

    15/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: बालोद में भालू का हमला, सूने मकान से निकलकर डिप्टी रेंजर पर झपटा, ग्रामीणों ने डंडे लेकर खदेड़ा; VIDEO आया सामने
    छत्तीसगढ़

    CG: बालोद में भालू का हमला, सूने मकान से निकलकर डिप्टी रेंजर पर झपटा, ग्रामीणों ने डंडे लेकर खदेड़ा; VIDEO आया सामने

    DW HindiBy DW Hindi15/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बालोद 15 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक भालू ने वन विभाग के डिप्टी रेंजर पर हमला कर दिया। घटना उस समय हुई, जब वनकर्मी गांव के एक सूने मकान में घुसे भालू को बाहर निकालने पहुंचे थे। डिप्टी रेंजर ग्रामीणों को मकान से दूर रहने की हिदायत दे रहे थे, तभी भालू अचानक कमरे से बाहर निकला और उनकी ओर झपट पड़ा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और वनकर्मियों ने डंडे लेकर भालू को खदेड़ा। इस दौरान डिप्टी रेंजर नीलकंठ साहू बाल-बाल बच गए। घटना का वीडियो सामने आया है।

    मामला दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के पटेली सर्किल के सिंघोला गांव का है। जानकारी के मुताबिक, गांव में धरमुराम कुलदीप के लंबे समय से खाली पड़े मकान में भालू घुस गया था। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे इसकी सूचना मिलने पर पटेली और मंगलतराई सर्किल के वनकर्मी मौके पर पहुंचे। भालू को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मकान के पास पहुंचने लगे। इस दौरान पटेली सर्किल के डिप्टी रेंजर नीलकंठ साहू लोगों को दूर रहने के लिए कह रहे थे। तभी अचानक भालू कमरे से बाहर निकला और सीधे उनकी तरफ झपट पड़ा।

    अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत डंडे उठाए और भालू को खदेड़ दिया। ग्रामीणों और वनकर्मियों की तत्परता से डिप्टी रेंजर की जान बच गई। ग्रामीण जागेश्वर ठाकुर के मुताबिक, भालू दो-तीन दिन पहले ही मकान में घुसा होगा। मकान लंबे समय से खाली पड़ा था, इसलिए किसी को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। इस दौरान भालू ने घर के अंदर जमीन खोद दी और वहां रखा सामान भी तोड़ दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से मकान में हुए नुकसान का आकलन कराने और मकान मालिक को नियमानुसार मुआवजा देने की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    Chhath Puja 2026: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, 36 घंटे की कठिन तपस्या के बाद व्रतियों ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

    16/11/2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू, पहले दिन ही किसानों की परेशानी आई सामने; कहीं रकबा कम तो कहीं टोकन की लंबी तारीख

    15/11/2026

    CG: धरमजयगढ़ में गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश, बस्तर की बदली तस्वीर पर नितिन नवीन का दावा, बोले- अब बंदूक नहीं, खेल और विकास बन रही पहचान; किसानों को भी बड़ी राहत, जनजातीय गौरव दिवस पर CM साय के बड़े ऐलान

    15/11/2026
    Don't Miss

    Chhath Puja 2026: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, 36 घंटे की कठिन तपस्या के बाद व्रतियों ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

    DW Hindi16/11/2026

    रायपुर, 16 नवंबर 2026। आस्था, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व छठ आज…

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू, पहले दिन ही किसानों की परेशानी आई सामने; कहीं रकबा कम तो कहीं टोकन की लंबी तारीख

    15/11/2026

    CG: बालोद में भालू का हमला, सूने मकान से निकलकर डिप्टी रेंजर पर झपटा, ग्रामीणों ने डंडे लेकर खदेड़ा; VIDEO आया सामने

    15/11/2026

    CG: धरमजयगढ़ में गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश, बस्तर की बदली तस्वीर पर नितिन नवीन का दावा, बोले- अब बंदूक नहीं, खेल और विकास बन रही पहचान; किसानों को भी बड़ी राहत, जनजातीय गौरव दिवस पर CM साय के बड़े ऐलान

    15/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.