Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Chhath Puja 2026: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, 36 घंटे की कठिन तपस्या के बाद व्रतियों ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

    16/11/2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू, पहले दिन ही किसानों की परेशानी आई सामने; कहीं रकबा कम तो कहीं टोकन की लंबी तारीख

    15/11/2026

    CG: बालोद में भालू का हमला, सूने मकान से निकलकर डिप्टी रेंजर पर झपटा, ग्रामीणों ने डंडे लेकर खदेड़ा; VIDEO आया सामने

    15/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: धरमजयगढ़ में गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश, बस्तर की बदली तस्वीर पर नितिन नवीन का दावा, बोले- अब बंदूक नहीं, खेल और विकास बन रही पहचान; किसानों को भी बड़ी राहत, जनजातीय गौरव दिवस पर CM साय के बड़े ऐलान
    छत्तीसगढ़

    CG: धरमजयगढ़ में गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश, बस्तर की बदली तस्वीर पर नितिन नवीन का दावा, बोले- अब बंदूक नहीं, खेल और विकास बन रही पहचान; किसानों को भी बड़ी राहत, जनजातीय गौरव दिवस पर CM साय के बड़े ऐलान

    DW HindiBy DW Hindi15/11/2026Updated:15/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायगढ़ 15 नवंबर 2026। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। ऐतिहासिक दशहरा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, संस्कृति, अस्मिता और स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान को याद किया गया। समारोह में हजारों की संख्या में जनजातीय समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में जनजातीय समाज के सम्मान और विकास के साथ बस्तर में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर निकलते क्षेत्रों में हो रहे बदलाव का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा।

    राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने वर्चुअल माध्यम से समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन अपनी संस्कृति, स्वाभिमान, अधिकारों और मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। जनजातीय गौरव दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जनजातीय नायकों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करने तथा उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर है। नितिन नवीन ने प्रतिकूल मौसम के कारण कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हो पाने पर खेद जताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ वीरों, बलिदानियों और समृद्ध जनजातीय संस्कृति की धरती है। शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधुर, शहीद गेंद सिंह सहित अनेक जनजातीय नायकों ने देश की संस्कृति, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।

    बस्तर की पहचान अब हिंसा नहीं, शिक्षा और विकास: नितिन नवीन

    समारोह में नितिन नवीन ने बस्तर में हो रहे बदलाव का उल्लेख करते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में कभी बंदूकों की आवाज सुनाई देती थी, वहां अब खेल के मैदान तैयार हो रहे हैं। युवा शिक्षा, खेल और कौशल के माध्यम से अपने भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर की नई पहचान अब हिंसा नहीं, बल्कि शिक्षा, खेल, संस्कृति और विकास बन रही है। उन्होंने वर्ष 2024 के बस्तर ओलंपिक में डेढ़ लाख से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी का जिक्र किया। साथ ही बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के 408 विद्यार्थियों ने नीट और करीब 346 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स में सफलता हासिल की।

    आदिवासी समाज का सम्मान और विकास सरकार का संकल्प: CM साय

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि जनजातीय समाज का सम्मान, उसकी गौरवशाली संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण तथा प्रत्येक जनजातीय परिवार तक विकास पहुंचाना सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय जननायकों ने जिस स्वाभिमानी और सशक्त समाज का सपना देखा था, उसे साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने कम उम्र में ही अंग्रेजी शासन के अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ जनजातीय समाज को संगठित किया। महज 25 वर्ष की आयु में उनका बलिदान जनजातीय अस्मिता और स्वाभिमान के संघर्ष का प्रतीक बन गया। मुख्यमंत्री ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत प्रदेश के 6,691 गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की जानकारी दी।

    उन्होंने पीएम-जनमन योजना के जरिए विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों तक आवास, सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की बात कही। समारोह में मुख्यमंत्री ने जनजातीय कला और संस्कृति के संरक्षण में योगदान देने वाली पद्मश्री सम्मानित बुधरी ताती, जागेश्वर यादव और पंडी राम मंडावी का अभिनंदन किया। जनजातीय नृत्य प्रतियोगिताओं के विजेता दलों को पुरस्कृत किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर जनजातीय कला, संस्कृति और पारंपरिक उत्पादों की जानकारी भी ली। इस दौरान मांझी-चालकी व्यवस्था से जुड़े पदाधिकारियों को सम्मान राशि और तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस का वितरण किया गया। विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को भी सम्मानित किया गया।

    किसानों के लिए भी बड़ा ऐलान

    जनजातीय गौरव दिवस समारोह के मंच से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रति एकड़ निर्धारित अधिकतम 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी कृषक उन्नति योजना के तहत पूरी आदान सहायता राशि दी जाएगी। इसके तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये मिलेंगे। सरकार के मुताबिक, इससे कम उत्पादकता वाले क्षेत्रों के लघु, सीमांत और जनजातीय किसानों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए 15 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी शुरू हो गई है। किसानों की सुविधा के लिए 360 नए उपार्जन केंद्र शुरू किए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में धान खरीदी केंद्रों की कुल संख्या बढ़कर 3,100 हो गई है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन सहित प्रदेश के कई मंत्री, सांसद और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    Bastar Naxalism Bastar Transformation Birsa Munda Jayanti Dharamjaigarh News Janjatiya Gaurav Diwas Nitin Nabin Bastar Statement Nitin Nabin News Tribal Development Chhattisgarh Vishnu Deo Sai News छत्तीसगढ़ आदिवासी समाचार छत्तीसगढ़ सरकारी खबर जनजातीय गौरव दिवस 2026 बस्तर विकास
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    Chhath Puja 2026: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, 36 घंटे की कठिन तपस्या के बाद व्रतियों ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

    16/11/2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू, पहले दिन ही किसानों की परेशानी आई सामने; कहीं रकबा कम तो कहीं टोकन की लंबी तारीख

    15/11/2026

    CG: बालोद में भालू का हमला, सूने मकान से निकलकर डिप्टी रेंजर पर झपटा, ग्रामीणों ने डंडे लेकर खदेड़ा; VIDEO आया सामने

    15/11/2026
    Don't Miss

    Chhath Puja 2026: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, 36 घंटे की कठिन तपस्या के बाद व्रतियों ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

    DW Hindi16/11/2026

    रायपुर, 16 नवंबर 2026। आस्था, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व छठ आज…

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू, पहले दिन ही किसानों की परेशानी आई सामने; कहीं रकबा कम तो कहीं टोकन की लंबी तारीख

    15/11/2026

    CG: बालोद में भालू का हमला, सूने मकान से निकलकर डिप्टी रेंजर पर झपटा, ग्रामीणों ने डंडे लेकर खदेड़ा; VIDEO आया सामने

    15/11/2026

    CG: धरमजयगढ़ में गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश, बस्तर की बदली तस्वीर पर नितिन नवीन का दावा, बोले- अब बंदूक नहीं, खेल और विकास बन रही पहचान; किसानों को भी बड़ी राहत, जनजातीय गौरव दिवस पर CM साय के बड़े ऐलान

    15/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.