Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Chhath Puja 2026: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, 36 घंटे की कठिन तपस्या के बाद व्रतियों ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

    16/11/2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू, पहले दिन ही किसानों की परेशानी आई सामने; कहीं रकबा कम तो कहीं टोकन की लंबी तारीख

    15/11/2026

    CG: बालोद में भालू का हमला, सूने मकान से निकलकर डिप्टी रेंजर पर झपटा, ग्रामीणों ने डंडे लेकर खदेड़ा; VIDEO आया सामने

    15/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी का महाभियान, 3,100 केंद्रों पर होगी खरीद; 27.50 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
    छत्तीसगढ़

    CG: छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी का महाभियान, 3,100 केंद्रों पर होगी खरीद; 27.50 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

    DW HindiBy DW Hindi15/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 15 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए धान खरीदी का महाभियान आज यानी 15 नवंबर से शुरू हो रहा है। राज्यभर में 3,100 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किसानों से धान खरीदा जाएगा। अब तक प्रदेश में 3 लाख 50 हजार 972 टोकन पंजीकृत किए जा चुके हैं। खरीदी की प्रक्रिया 15 जनवरी तक चलेगी। राज्य सरकार के मुताबिक, उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। केंद्रों में पर्याप्त बारदाने, इलेक्ट्रॉनिक तौल उपकरण, धान के सुरक्षित रखरखाव और परिवहन की व्यवस्था रहेगी। किसानों के लिए अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है।

    खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में प्रदेश के 27 लाख 50 हजार से अधिक किसानों से धान खरीदा जाएगा। प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी की सीमा तय की गई है। सरकार की नीति के मुताबिक, न्यूनतम समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना के तहत मिलने वाली सहायता को मिलाकर किसानों को 3,100 रुपये प्रति क्विंटल का लाभ देने का प्रावधान है। इस खरीफ सीजन में कृषक उन्नति योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की एक समान आदान सहायता दी जाएगी। खास बात यह है कि किसान निर्धारित अधिकतम सीमा से कम धान बेचता है, तब भी उसे पात्र पंजीकृत रकबे के अनुसार पूरी सहायता मिलेगी।

    उदाहरण के तौर पर, एक एकड़ पंजीकृत रकबे वाला किसान यदि 21 क्विंटल के बजाय 15 क्विंटल धान बेचता है, तब भी उसे 13,839 रुपये की पूरी सहायता मिलेगी। इसी तरह दो एकड़ वाले किसान को 27,678 रुपये और तीन एकड़ वाले किसान को 41,517 रुपये दिए जाएंगे। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,441 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। राज्य सरकार की घोषित 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर और MSP के बीच 659 रुपये का अंतर है। प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल खरीदी के आधार पर यह अंतर 13,839 रुपये बैठता है। इसी राशि को प्रति एकड़ समान आदान सहायता के रूप में तय किया गया है।

    तीन साल में किसानों को दिए गए 35,904 करोड़ रुपये से अधिक

    सरकार के अनुसार, खरीफ वर्ष 2023 से 2025 तक प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों को कुल 35,904 करोड़ 90 लाख रुपये की राशि दी गई। इसमें खरीफ 2023 के लिए 13,289 करोड़ रुपये, वर्ष 2024 के लिए 11,976 करोड़ रुपये और वर्ष 2025 के लिए 10,639 करोड़ रुपये शामिल हैं। अब 15 नवंबर से शुरू हो रही धान खरीदी के साथ प्रदेश के लाखों किसानों की नजर खरीदी केंद्रों की व्यवस्था, समय पर भुगतान और कृषक उन्नति योजना की सहायता राशि पर रहेगी।

    CG Dhan Kharidi 2026 Chhattisgarh Paddy Procurement Farmer News Chhattisgarh छत्तीसगढ़ धान खरीदी 2026-27 छत्तीसगढ़ धान खरीदी समाचार छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ सरकार धान खरीदी आज से शुरू रायपुर न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    Chhath Puja 2026: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, 36 घंटे की कठिन तपस्या के बाद व्रतियों ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

    16/11/2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू, पहले दिन ही किसानों की परेशानी आई सामने; कहीं रकबा कम तो कहीं टोकन की लंबी तारीख

    15/11/2026

    CG: बालोद में भालू का हमला, सूने मकान से निकलकर डिप्टी रेंजर पर झपटा, ग्रामीणों ने डंडे लेकर खदेड़ा; VIDEO आया सामने

    15/11/2026
    Don't Miss

    Chhath Puja 2026: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, 36 घंटे की कठिन तपस्या के बाद व्रतियों ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

    DW Hindi16/11/2026

    रायपुर, 16 नवंबर 2026। आस्था, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व छठ आज…

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू, पहले दिन ही किसानों की परेशानी आई सामने; कहीं रकबा कम तो कहीं टोकन की लंबी तारीख

    15/11/2026

    CG: बालोद में भालू का हमला, सूने मकान से निकलकर डिप्टी रेंजर पर झपटा, ग्रामीणों ने डंडे लेकर खदेड़ा; VIDEO आया सामने

    15/11/2026

    CG: धरमजयगढ़ में गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश, बस्तर की बदली तस्वीर पर नितिन नवीन का दावा, बोले- अब बंदूक नहीं, खेल और विकास बन रही पहचान; किसानों को भी बड़ी राहत, जनजातीय गौरव दिवस पर CM साय के बड़े ऐलान

    15/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.