Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Politics: अमित जोगी की पोस्ट पर FIR से गरमाई सियासत, गुजरात से वीडियो जारी कर दी सफाई; बोले- कानून से भाग नहीं रहा

    05/11/2026

    CG: पुलिस विभाग की वेतन शाखा में 1.18 करोड़ की सेंध !मां के खाते में ट्रांसफर की सरकारी रकम, आरक्षक गिरफ्तार

    05/11/2026

    CG BREAKING: प्रशासन का बड़ा एक्शन, एक साथ 9 पटवारी सस्पेंड! राजस्व काम में लापरवाही पर गिरी गाज

    05/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: नवा रायपुर के आसमान में वायु सेना का शौर्य प्रदर्शन, सारंग के पांच हेलीकॉप्टरों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
    छत्तीसगढ़

    CG: नवा रायपुर के आसमान में वायु सेना का शौर्य प्रदर्शन, सारंग के पांच हेलीकॉप्टरों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

    DW HindiBy DW Hindi02/11/2026Updated:02/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 2 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के सेंध लेक में भारतीय वायु सेना ने अपनी ताकत, साहस और उड़ान कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। एयर-शो में सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम के पांच हेलीकॉप्टरों ने आसमान में ऐसी फॉर्मेशन और रोमांचकारी करतब दिखाए कि दर्शक देखते रह गए। आकाशगंगा स्काईडाइविंग टीम और गरुड़ कमांडोज के प्रदर्शन ने भी कार्यक्रम में रोमांच का रंग भर दिया। तिरंगे की फॉर्मेशन और ‘वंदे मातरम्’ की गूंज के बीच आसमान देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका भी शामिल हुए।

    एयर-शो की शुरुआत भारतीय वायु सेना की आकाशगंगा स्काईडाइविंग टीम के प्रदर्शन से हुई। टीम के जवानों ने खुले आसमान से छलांग लगाई और पैराशूट को नियंत्रित करते हुए निर्धारित स्थान पर सटीक लैंडिंग की। इसके बाद गरुड़ कमांडोज ने अपने विशेष अभियान कौशल का प्रदर्शन किया। जवानों ने पैराशूट लैंडिंग के साथ एमआई-17 हेलीकॉप्टर से स्लिदरिंग कर रस्सियों के सहारे नीचे उतरने का अभ्यास दिखाया। इसके बाद रेस्क्यू और कॉम्बैट ऑपरेशन का प्रदर्शन कर अपनी त्वरित कार्रवाई और कठिन परिस्थितियों में मिशन पूरा करने की क्षमता का परिचय दिया।

    पांच हेलीकॉप्टरों के क्रॉसओवर करतब ने थाम दीं सांसें

    कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम की प्रस्तुति रही। ग्रुप कैप्टन अभिजीत कुमार के नेतृत्व में पांच हेलीकॉप्टरों ने एक साथ आसमान में उड़ान भरते हुए आकर्षक फॉर्मेशन बनाई। कभी हेलीकॉप्टर एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई दिए, तो कभी अलग-अलग दिशाओं में उड़ान भरने के बाद सटीक तालमेल के साथ फिर एक फॉर्मेशन में आ गए। प्रदर्शन का सबसे रोमांचक पल ‘क्रॉसओवर’ करतब रहा, जब हेलीकॉप्टर बेहद नजदीक से एक-दूसरे को क्रॉस करते हुए गुजरे। पायलटों के बीच सटीक नियंत्रण, एकाग्रता और आपसी तालमेल का यह प्रदर्शन देखकर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।

    कॉकपिट से गूंजा ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’

    राज्य स्थापना दिवस पर सारंग टीम ने प्रदेशवासियों के प्रति खास अंदाज में अभिवादन भी किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रुप कैप्टन अभिजीत कुमार ने कॉकपिट से ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ का उद्घोष किया। आसमान से गूंजे इस संदेश ने दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया। एयर-शो के अंतिम चरण में सारंग टीम ने ‘वंदे मातरम्’ की धुन के बीच तिरंगे की मनमोहक फॉर्मेशन बनाई। हेलीकॉप्टरों के शानदार तालमेल और आसमान में तिरंगे की छटा ने मौजूद लोगों को भावविभोर कर दिया।

    राज्यपाल ने कहा- युवाओं के लिए प्रेरणादायी है प्रदर्शन

    राज्यपाल रमेन डेका ने वायु सेना के जवानों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि सारंग टीम का यह आयोजन प्रदेश के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। जवानों ने साहस, अनुशासन, आत्मविश्वास और सटीक समन्वय के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन किया है, जो विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि हवाई करतबों के पीछे कठिन प्रशिक्षण, विस्तृत योजना, एकाग्रता और टीम भावना होती है। सारंग टीम का प्रदर्शन बताता है कि अनुशासन, समर्पण और आपसी विश्वास के बल पर कठिन से कठिन लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

    दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन कर चुकी है सारंग टीम

    भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम पांच हेलीकॉप्टरों के साथ एयरोबेटिक प्रदर्शन करने वाली विश्व की एकमात्र टीम बताई जाती है। टीम जर्मनी, ब्रिटेन, मॉरीशस, रूस और मिस्र सहित कई देशों में अपनी प्रस्तुतियां दे चुकी है। अब तक 1500 से अधिक हवाई प्रदर्शनों के जरिए टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय वायु सेना की पेशेवर दक्षता और उड़ान कौशल का परिचय दिया है। राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित इस एयर-शो में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद, विधायक, निगम-मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। भारतीय वायु सेना के इस प्रदर्शन ने राज्योत्सव के उत्साह को एक यादगार अनुभव में बदल दिया।

    Akashganga Skydiving Team Chhattisgarh Air Show Garud Commandos Helicopter Aerobatics Indian Air Force Indian Air Force Show Nava Raipur Air Show Sarang Aerobatic Team Sarang Helicopter Display Team Sendh Lake Vande Mataram छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 रमेन डेका
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG Politics: अमित जोगी की पोस्ट पर FIR से गरमाई सियासत, गुजरात से वीडियो जारी कर दी सफाई; बोले- कानून से भाग नहीं रहा

    05/11/2026

    CG: पुलिस विभाग की वेतन शाखा में 1.18 करोड़ की सेंध !मां के खाते में ट्रांसफर की सरकारी रकम, आरक्षक गिरफ्तार

    05/11/2026

    CG BREAKING: प्रशासन का बड़ा एक्शन, एक साथ 9 पटवारी सस्पेंड! राजस्व काम में लापरवाही पर गिरी गाज

    05/11/2026
    Don't Miss

    CG Politics: अमित जोगी की पोस्ट पर FIR से गरमाई सियासत, गुजरात से वीडियो जारी कर दी सफाई; बोले- कानून से भाग नहीं रहा

    DW Hindi05/11/2026

    रायपुर 5 नवंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर…

    CG: पुलिस विभाग की वेतन शाखा में 1.18 करोड़ की सेंध !मां के खाते में ट्रांसफर की सरकारी रकम, आरक्षक गिरफ्तार

    05/11/2026

    CG BREAKING: प्रशासन का बड़ा एक्शन, एक साथ 9 पटवारी सस्पेंड! राजस्व काम में लापरवाही पर गिरी गाज

    05/11/2026

    CG Politics: कोरबा निगम में विकास की बैठक या सियासी अखाड़ा ? महापौर-आयुक्त में तकरार, MIC की बैठक में आखिर क्यों गरमाया माहौल ?

    05/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.