Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Politics: अमित जोगी की पोस्ट पर FIR से गरमाई सियासत, गुजरात से वीडियो जारी कर दी सफाई; बोले- कानून से भाग नहीं रहा

    05/11/2026

    CG: पुलिस विभाग की वेतन शाखा में 1.18 करोड़ की सेंध !मां के खाते में ट्रांसफर की सरकारी रकम, आरक्षक गिरफ्तार

    05/11/2026

    CG BREAKING: प्रशासन का बड़ा एक्शन, एक साथ 9 पटवारी सस्पेंड! राजस्व काम में लापरवाही पर गिरी गाज

    05/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: छत्तीसगढ़ में सरकारी कामकाज पर मुख्य सचिव सख्त, 15 नवंबर तक पूरी करनी होगी फसलों की गिरदावरी, CM हेल्पलाइन की शिकायतों पर भी सख्ती
    छत्तीसगढ़

    CG: छत्तीसगढ़ में सरकारी कामकाज पर मुख्य सचिव सख्त, 15 नवंबर तक पूरी करनी होगी फसलों की गिरदावरी, CM हेल्पलाइन की शिकायतों पर भी सख्ती

    DW HindiBy DW Hindi30/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 30 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने के लिए मुख्य सचिव विकासशील ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1076 में दर्ज आम जनता की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण किया जाए। वहीं, सभी फसलों की गिरदावरी का काम 15 नवंबर से पहले पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में शुक्रवार को आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों की योजनाओं, कार्यक्रमों और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

    समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने और विकास कार्यों को समय पर पूरा करने में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि 15 नवंबर से पहले सभी फसलों की गिरदावरी पारदर्शिता के साथ पूरी की जाए। प्रत्येक गांव की ग्राम सभा में गिरदावरी से संबंधित जानकारी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। यदि किसी किसान के खेत की गिरदावरी छूट जाती है, तो वह ग्राम सभा में आवेदन देकर इसे पूरा करवा सकता है।

    मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग को शासकीय भवनों, सड़कों और पुल-पुलियों के अधूरे निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को नल-जल योजनाओं और जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने को कहा गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आदिम जाति विकास तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को स्वीकृत निर्माण कार्य शीघ्र पूरे करने के निर्देश दिए गए। नगरीय प्रशासन एवं परिवहन विभाग को शहरों में नागरिकों के सुगम आवागमन के लिए व्यवस्थित परिवहन कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया।

    भर्ती प्रक्रिया में देरी नहीं करने के निर्देश

    बैठक में पारस पोर्टल के प्रमुख एजेंडा बिंदुओं की भी समीक्षा की गई। आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं, जल जीवन मिशन और अमृत 2.0 योजना के कामों में बिना देरी प्रगति लाने को कहा गया। कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होने वाली भर्ती प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने के लिए संबंधित विभागों को अपनी आवश्यकताएं और प्रस्ताव जल्द भेजने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मुख्य सचिव ने राज्योत्सव की तैयारियों की भी जानकारी ली। बैठक में विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायतों के निराकरण के बाद उसकी जानकारी सुशासन एवं अभिसरण विभाग को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने को कहा। इससे शिकायतों के समाधान की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की जा सकेगी।

    CG Government News Good Governance State Government Review Meeting Vikasheel छत्तीसगढ़ प्रशासन छत्तीसगढ़ सरकार मंत्रालय महानदी भवन मुख्य सचिव विकासशील राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक रायपुर न्यूज सुशासन एवं अभिसरण विभाग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG Politics: अमित जोगी की पोस्ट पर FIR से गरमाई सियासत, गुजरात से वीडियो जारी कर दी सफाई; बोले- कानून से भाग नहीं रहा

    05/11/2026

    CG: पुलिस विभाग की वेतन शाखा में 1.18 करोड़ की सेंध !मां के खाते में ट्रांसफर की सरकारी रकम, आरक्षक गिरफ्तार

    05/11/2026

    CG BREAKING: प्रशासन का बड़ा एक्शन, एक साथ 9 पटवारी सस्पेंड! राजस्व काम में लापरवाही पर गिरी गाज

    05/11/2026
    Don't Miss

    CG Politics: अमित जोगी की पोस्ट पर FIR से गरमाई सियासत, गुजरात से वीडियो जारी कर दी सफाई; बोले- कानून से भाग नहीं रहा

    DW Hindi05/11/2026

    रायपुर 5 नवंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर…

    CG: पुलिस विभाग की वेतन शाखा में 1.18 करोड़ की सेंध !मां के खाते में ट्रांसफर की सरकारी रकम, आरक्षक गिरफ्तार

    05/11/2026

    CG BREAKING: प्रशासन का बड़ा एक्शन, एक साथ 9 पटवारी सस्पेंड! राजस्व काम में लापरवाही पर गिरी गाज

    05/11/2026

    CG Politics: कोरबा निगम में विकास की बैठक या सियासी अखाड़ा ? महापौर-आयुक्त में तकरार, MIC की बैठक में आखिर क्यों गरमाया माहौल ?

    05/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.