Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Politics: अमित जोगी की पोस्ट पर FIR से गरमाई सियासत, गुजरात से वीडियो जारी कर दी सफाई; बोले- कानून से भाग नहीं रहा

    05/11/2026

    CG: पुलिस विभाग की वेतन शाखा में 1.18 करोड़ की सेंध !मां के खाते में ट्रांसफर की सरकारी रकम, आरक्षक गिरफ्तार

    05/11/2026

    CG BREAKING: प्रशासन का बड़ा एक्शन, एक साथ 9 पटवारी सस्पेंड! राजस्व काम में लापरवाही पर गिरी गाज

    05/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: राजधानी में CM हाउस के बाहर हंगामा, अंदर घुसने की कोशिश कर रहा युवक पुलिस से भिड़ा; बल प्रयोग कर हिरासत में लिया
    छत्तीसगढ़

    CG: राजधानी में CM हाउस के बाहर हंगामा, अंदर घुसने की कोशिश कर रहा युवक पुलिस से भिड़ा; बल प्रयोग कर हिरासत में लिया

    DW HindiBy DW Hindi13/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 13 अक्टूबर 2026। राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री निवास के गेट पर हंगामे की घटना सामने आई। यहां एक युवक ने मुख्यमंत्री निवास के भीतर जाने की कोशिश की। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह उनसे उलझ गया। आरोप है कि युवक ने पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर उसे काबू में लिया और हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक की पहचान रायपुर के डीडी नगर निवासी निखिल परगनिया के रूप में बताई जा रही है। हालांकि, मुख्यमंत्री निवास में प्रवेश करने की कोशिश के पीछे उसका क्या उद्देश्य था, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना आज मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे की है। युवक मुख्यमंत्री निवास के गेट पर पहुंचा और अंदर जाने की कोशिश करने लगा। वहां मौजूद डायल 112 की टीम ने उसे रोक दिया। इसी बात को लेकर युवक पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उसने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने युवक को काबू करने की कोशिश की। इस दौरान उसे रोकने के लिए पुलिस को लाठी का इस्तेमाल करना पड़ा। इसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया।

    घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर लोगों के बीच चर्चा हो रही है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल उसके मुख्यमंत्री निवास में प्रवेश करने की कोशिश के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पूछताछ और जांच के बाद ही घटना के कारणों तथा विवाद के पूरे घटनाक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

    CG News CM हाउस में घुसने की कोशिश CM हाउस रायपुर Viral Video Raipur छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज छत्तीसगढ़ ताजा खबरें छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज डायल 112 रायपुर निखिल परगनिया पुलिस ने किया बल प्रयोग पुलिसकर्मियों से भिड़ा युवक मुख्यमंत्री निवास के बाहर हंगामा युवक हिरासत में रायपुर न्यूज रायपुर पुलिस रायपुर ब्रेकिंग न्यूज रायपुर वायरल वीडियो
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG Politics: अमित जोगी की पोस्ट पर FIR से गरमाई सियासत, गुजरात से वीडियो जारी कर दी सफाई; बोले- कानून से भाग नहीं रहा

    05/11/2026

    CG: पुलिस विभाग की वेतन शाखा में 1.18 करोड़ की सेंध !मां के खाते में ट्रांसफर की सरकारी रकम, आरक्षक गिरफ्तार

    05/11/2026

    CG BREAKING: प्रशासन का बड़ा एक्शन, एक साथ 9 पटवारी सस्पेंड! राजस्व काम में लापरवाही पर गिरी गाज

    05/11/2026
    Don't Miss

    CG Politics: अमित जोगी की पोस्ट पर FIR से गरमाई सियासत, गुजरात से वीडियो जारी कर दी सफाई; बोले- कानून से भाग नहीं रहा

    DW Hindi05/11/2026

    रायपुर 5 नवंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर…

    CG: पुलिस विभाग की वेतन शाखा में 1.18 करोड़ की सेंध !मां के खाते में ट्रांसफर की सरकारी रकम, आरक्षक गिरफ्तार

    05/11/2026

    CG BREAKING: प्रशासन का बड़ा एक्शन, एक साथ 9 पटवारी सस्पेंड! राजस्व काम में लापरवाही पर गिरी गाज

    05/11/2026

    CG Politics: कोरबा निगम में विकास की बैठक या सियासी अखाड़ा ? महापौर-आयुक्त में तकरार, MIC की बैठक में आखिर क्यों गरमाया माहौल ?

    05/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.