Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: राजधानी में बिना RERA पंजीयन प्लॉट बेच रहा था डेवलपर, CGRERA ने महागणपति डेव्हलपर्स पर लगाया 8 लाख का जुर्माना

    07/10/2026

    CG: राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई: शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे में 4 साल की देरी, ओरिएंटल इंश्योरेंस 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

    07/10/2026

    CG: कवर्धा-बेमेतरा हाईवे पर ऐसा क्या देख लिया डिप्टी CM विजय शर्मा ने ? देर रात रुकवाया काफिला, अफसरों को लगाई फटकार

    07/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: गरियाबंद के इस गांव में 15 साल से पुल का इंतजार, सती नाला में फिर पलटा ट्रैक्टर; हादसों के बाद भी प्रशासन बेपरवाह !
    छत्तीसगढ़

    CG: गरियाबंद के इस गांव में 15 साल से पुल का इंतजार, सती नाला में फिर पलटा ट्रैक्टर; हादसों के बाद भी प्रशासन बेपरवाह !

    DW HindiBy DW Hindi07/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गरियाबंद 7 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक बार फिर बदहाल सड़क और पुल की कमी ने लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर आमदी (द) गांव के सती नाला में मंगलवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। सती नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण की मांग ग्रामीण और जनप्रतिनिधि करीब 15 वर्षों से कर रहे हैं।इसके बावजूद यहां स्थायी पुल का निर्माण नहीं हो सका है। क्षतिग्रस्त नाले से होकर वाहनों और ग्रामीणों की आवाजाही लगातार जारी है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

    स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही एक स्कूटी सवार महिला भी इसी नाले में गिर गई थी. हादसे के बाद महिला को इलाज के लिए गरियाबंद जिला अस्पताल ले जाया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि सती नाला पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। मंगलवार को ट्रैक्टर पलटने की घटना ने एक बार फिर इस समस्या को सामने ला दिया है। यह मार्ग दूसरे जिलों को भी जोड़ता है, इसलिए यहां लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में पुल नहीं होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ इस मार्ग से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों के लिए भी जोखिम बना हुआ है। पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पहले चक्काजाम की चेतावनी भी दी थी। उस समय प्रशासन ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी थी, जिसके बाद मामला शांत हुआ था।

    हालांकि इसके बाद भी पुल निर्माण का स्थायी समाधान नहीं निकल सका। अब ट्रैक्टर हादसे के बाद एक बार फिर ग्रामीणों की मांग तेज होने लगी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि 15 वर्षों से चली आ रही पुल की मांग पर अब तक ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई ? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है ? अगर यहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, तो लोगों की सुरक्षा के लिए अस्थायी इंतजामों के बजाय स्थायी समाधान क्यों नहीं किया जा रहा ? ग्रामीणों के सामने अब सवाल यह भी है कि अपनी मांग मनवाने के लिए क्या उन्हें एक बार फिर चक्काजाम जैसे आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा ? सती नाला में हुए ताजा हादसे ने जिला प्रशासन के सामने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि ग्रामीणों को सुरक्षित रास्ता कब मिलेगा और 15 साल पुरानी पुल की मांग आखिर कब पूरी होगी?

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: राजधानी में बिना RERA पंजीयन प्लॉट बेच रहा था डेवलपर, CGRERA ने महागणपति डेव्हलपर्स पर लगाया 8 लाख का जुर्माना

    07/10/2026

    CG: राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई: शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे में 4 साल की देरी, ओरिएंटल इंश्योरेंस 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

    07/10/2026

    CG: कवर्धा-बेमेतरा हाईवे पर ऐसा क्या देख लिया डिप्टी CM विजय शर्मा ने ? देर रात रुकवाया काफिला, अफसरों को लगाई फटकार

    07/10/2026
    Don't Miss

    CG: राजधानी में बिना RERA पंजीयन प्लॉट बेच रहा था डेवलपर, CGRERA ने महागणपति डेव्हलपर्स पर लगाया 8 लाख का जुर्माना

    DW Hindi07/10/2026

    रायपुर 7 अक्टूबर 2026। बिना RERA पंजीयन के प्लॉटेड ले-आउट में भूखंडों की बिक्री करना महागणपति…

    CG: राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई: शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे में 4 साल की देरी, ओरिएंटल इंश्योरेंस 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

    07/10/2026

    CG: कवर्धा-बेमेतरा हाईवे पर ऐसा क्या देख लिया डिप्टी CM विजय शर्मा ने ? देर रात रुकवाया काफिला, अफसरों को लगाई फटकार

    07/10/2026

    CG: गरियाबंद के इस गांव में 15 साल से पुल का इंतजार, सती नाला में फिर पलटा ट्रैक्टर; हादसों के बाद भी प्रशासन बेपरवाह !

    07/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.