Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, 100 जवानों की टीम ने खंगाली बैरक, 2 मोबाइल और सिम समेत आपत्तिजनक सामान बरामद….मचा हड़कंप

    17/09/2026

    VIDEO: हसदेव के तारा कोल ब्लॉक पर सियासी घमासान, भूपेश बघेल ने CM साय को दी खुली बहस की चुनौती

    17/09/2026

    CG Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले; महासमुंद-सुकमा के CMHO भी बदले

    17/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»VIDEO: हसदेव के तारा कोल ब्लॉक पर सियासी घमासान, भूपेश बघेल ने CM साय को दी खुली बहस की चुनौती
    छत्तीसगढ़

    VIDEO: हसदेव के तारा कोल ब्लॉक पर सियासी घमासान, भूपेश बघेल ने CM साय को दी खुली बहस की चुनौती

    DW HindiBy DW Hindi17/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 17 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ में हसदेव अरण्य के तारा कोल ब्लॉक की स्वीकृति और नीलामी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। अब यह विवाद सीधे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बीच खुली बहस की चुनौती तक पहुंच गया है। अंबिकापुर में मीडिया से बातचीत के दौरान बघेल ने मुख्यमंत्री साय को तारा कोल ब्लॉक के मुद्दे पर आमने-सामने चर्चा करने की चुनौती दे दी है। पूर्व सीएम बघेल की इस चुनौती के बाद एक बार फिर सूबे की राजनीति गरमा गयी है। वहीं दूसरी तरफ अब राजनेताओं के साथ ही आम बीजेपी और सीएम साय की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे है।

    अंबिकापुर में मीडिया ने जब भूपेश बघेल से सवाल किया कि बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हसदेव अरण्य की खदानों को स्वीकृति देने का आरोप लगाती है, तो उन्होंने हाल में डिप्टी सीएम विजय शर्मा के साथ हुई बहस का हवाला दिया। बघेल ने कहा कि जिस तरह पंचायत मंत्री विजय शर्मा मीडिया के सामने डिबेट में बैठे थे, उसी तरह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी सामने बैठ जाएं। उन्होंने कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री आमने-सामने बैठकर कोल ब्लॉक के मामले पर चर्चा कर सकते हैं। हसदेव-अरण्य क्षेत्र में स्थित तारा कोल ब्लॉक को लेकर पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं।

    मौजूदा विवाद में तारा ब्लॉक की नीलामी और इसके सफल बोलीदाता से जुड़े सवाल भी राजनीतिक बहस का हिस्सा हैं। रिपोर्टों के मुताबिक तारा ब्लॉक की नीलामी हो चुकी है, लेकिन खनन शुरू करने के लिए अभी खनन योजना, लीज, वन एवं पर्यावरण मंजूरी समेत कई वैधानिक स्वीकृतियां जरूरी हैं। तारा कोल ब्लॉक की पर्यावरणीय मंजूरी का इतिहास भी पुराना है। 23 जून 2011 को तत्कालीन केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने तारा समेत हसदेव-अरण्य क्षेत्र के कुछ कोल ब्लॉकों के संबंध में Stage-I स्वीकृति देने का निर्णय लिया था। उस समय वन सलाहकार समिति की सिफारिशों को लेकर भी मतभेद दर्ज हुए थे।

    अडाणी समूह का नाम भी बना राजनीतिक मुद्दा

    मौजूदा राजनीतिक विवाद में अडाणी समूह से जुड़ी कंपनी को तारा कोल ब्लॉक मिलने का मुद्दा भी कांग्रेस उठा रही है। वहीं सरकारी पक्ष की ओर से तारा ब्लॉक की प्रक्रिया को पिछले कई वर्षों से चल रही प्रक्रिया के संदर्भ में बताया गया है। छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम ने स्पष्ट किया है कि नीलामी के बावजूद खनन तभी शुरू हो सकता है, जब सभी जरूरी वैधानिक और पर्यावरणीय मंजूरियां मिल जाएं। तारा कोल ब्लॉक को लेकर जारी राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच भूपेश बघेल की मुख्यमंत्री साय को खुली बहस की चुनौती ने इस मुद्दे को और राजनीतिक बना दिया है। बघेल का कहना है कि दोनों नेता मीडिया के सामने आमने-सामने बैठकर दस्तावेजों और फैसलों के आधार पर यह चर्चा कर सकते हैं कि तारा कोल ब्लॉक से जुड़े फैसले कब और किस स्तर पर हुए। अब नजर इस बात पर है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओर से बघेल की इस सार्वजनिक बहस की चुनौती पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

    Adani Enterprises Adani Group Bhupesh Baghel BJP Chhattisgarh CG Politics CG Syn-Gas and Chemicals Limited CHHATTISGARH POLITICS Coal Block Auction Coal Mining Congress Chhattisgarh Hasdeo Arand Latest Chhattisgarh News Tara Coal Block Vishnu Deo Sai अडाणी समूह कांग्रेस कोयला खदान कोल ब्लॉक नीलामी कोल ब्लॉक स्वीकृति खुली बहस की चुनौती छत्तीसगढ़ कांग्रेस छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ बीजेपी छत्तीसगढ़ राजनीति तारा कोल ब्लॉक बीजेपी कांग्रेस विवाद भूपेश बघेल भूपेश बघेल बनाम विष्णुदेव साय रायपुर न्यूज विष्णुदेव साय हसदेव अरण्य हसदेव कोल ब्लॉक विवाद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, 100 जवानों की टीम ने खंगाली बैरक, 2 मोबाइल और सिम समेत आपत्तिजनक सामान बरामद….मचा हड़कंप

    17/09/2026

    CG Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले; महासमुंद-सुकमा के CMHO भी बदले

    17/09/2026

    CG: छत्तीसगढ़ BJP के आर्थिक प्रकोष्ठ में नियुक्तियां, 36 जिलों और 5 संभागों में प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी

    17/09/2026
    Don't Miss

    CG: दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, 100 जवानों की टीम ने खंगाली बैरक, 2 मोबाइल और सिम समेत आपत्तिजनक सामान बरामद….मचा हड़कंप

    DW Hindi17/09/2026

    दुर्ग 17 सितंबर 2026। केंद्रीय जेल दुर्ग में आज गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच…

    VIDEO: हसदेव के तारा कोल ब्लॉक पर सियासी घमासान, भूपेश बघेल ने CM साय को दी खुली बहस की चुनौती

    17/09/2026

    CG Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले; महासमुंद-सुकमा के CMHO भी बदले

    17/09/2026

    CG: छत्तीसगढ़ BJP के आर्थिक प्रकोष्ठ में नियुक्तियां, 36 जिलों और 5 संभागों में प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी

    17/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.