Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Politics: अमित जोगी की पोस्ट पर FIR से गरमाई सियासत, गुजरात से वीडियो जारी कर दी सफाई; बोले- कानून से भाग नहीं रहा

    05/11/2026

    CG: पुलिस विभाग की वेतन शाखा में 1.18 करोड़ की सेंध !मां के खाते में ट्रांसफर की सरकारी रकम, आरक्षक गिरफ्तार

    05/11/2026

    CG BREAKING: प्रशासन का बड़ा एक्शन, एक साथ 9 पटवारी सस्पेंड! राजस्व काम में लापरवाही पर गिरी गाज

    05/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG Politics: अवैध शराब और नकली होलोग्राम पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, आबकारी मंत्री का पोस्टर जारी कर पूछा- ‘किसकी छत्रछाया में चल रहा शराब का अवैध कारोबार ?’
    छत्तीसगढ़

    CG Politics: अवैध शराब और नकली होलोग्राम पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, आबकारी मंत्री का पोस्टर जारी कर पूछा- ‘किसकी छत्रछाया में चल रहा शराब का अवैध कारोबार ?’

    DW HindiBy DW Hindi13/09/2026Updated:13/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अवैध शराब और नकली होलोग्राम को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांकेर के भानुप्रतापपुर में बड़ी मात्रा में खाली शराब की बोतलें, ढक्कन, स्टीकर और होलोग्राम बरामद होने के बाद कांग्रेस ने आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन और साय सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि जब प्रदेश में जगह-जगह अवैध शराब से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं, तो आखिर इस कारोबार पर प्रभावी अंकुश क्यों नहीं लग पा रहा है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ‘X’ हैंडल से सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “कंबल ओढ़कर घी खाने” वाला मुहावरा साय सरकार के आबकारी मंत्री ने चरितार्थ कर दिया है।

    गौतरलब है कि हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर और राजनांदगांव में शराब के अवैध बाॅटलिंग यूनिट का पर्दाफाश हुआ है। मौके से पुलिस ने बड़ी संख्या में नकली स्टीकर, खाली बोतल और लेबल जब्त कर कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस एक बार फिर सूबे की साय सरकार और आबकारी मंत्री को घेरने में जुट गयी हैै। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में जगह-जगह अवैध शराब का जखीरा और शराब से जुड़े अवैध नेटवर्क पकड़े जा रहे हैं। पार्टी ने आबकारी मंत्री से सीधा सवाल किया कि “ये कारोबार आखिर किसकी छत्रछाया में फल-फूल रहा है?” कांग्रेस का यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब भानुप्रतापपुर में पुलिस की कार्रवाई के दौरान 4,409 खाली शराब बोतल-पौवा, हजारों ढक्कन और 105 पत्ता स्टीकर-होलोग्राम बरामद किए गए हैं।

    मामले में आबकारी विभाग के अधिकारियों और अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की खबर है। मामले की गंभीरता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि बरामद सामग्री में शराब की खाली बोतलों के साथ होलोग्राम, स्टीकर और ढक्कन भी शामिल हैं। पुलिस इस पूरे मामले को अवैध शराब के कारोबार से जोड़कर जांच कर रही है और नकली या मिलावटी शराब तैयार किए जाने की आशंका भी जांच के दायरे में है। यही वजह है कि कांग्रेस अब सरकार की आबकारी निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। विपक्ष का कहना है कि अगर शराब की बोतल, ढक्कन और होलोग्राम जैसी सामग्री अवैध कारोबारियों तक पहुंच रही है, तो विभाग की निगरानी और नियंत्रण व्यवस्था पर जवाबदेही तय होनी चाहिए।

    भूपेश बघेल ने CM साय पर साधा निशाना

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अवैध शराब के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर तीखा राजनीतिक हमला किया है। बघेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में ‘मिर्जापुर’ के ‘कालीन भैया’ का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि….“बधाई हो विष्णु देव जी! एक “क़ालीन भैया” तो आप में भी है. “मिर्ज़ापुर” की हक़ीक़त को तो आपने छत्तीसगढ़ की ज़मीन पर उतार दिया है. अफ़ीम, गांजा के बाद शराब के भी “स्टार्ट-अप” हर रोज़ सामने आ रहे हैं. डबल इंजन की इस सफलता की आपको भी बधाई मोदी जी ! बघेल ने इसे डबल इंजन सरकार की कथित सफलता से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी कटाक्ष किया।

    मंत्री ने कार्रवाई के दिए निर्देश

    वहीं भानुप्रतापपुर मामले में आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन के निर्देश पर विभागीय कार्रवाई भी सामने आई है। रिपोर्टों के मुताबिक जिला आबकारी अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए गए और संबंधित लोगों के खिलाफ FIR की कार्रवाई की गई। यानी सरकार की ओर से कार्रवाई का दावा है, लेकिन कांग्रेस का सवाल कार्रवाई से आगे जाकर निगरानी तंत्र और कथित संरक्षण पर है। छत्तीसगढ़ की राजनीति में शराब का मुद्दा नया नहीं है। पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के कथित शराब घोटाले को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमला करती रही है।

    अब कांग्रेस मौजूदा सरकार के कार्यकाल में सामने आ रहे अवैध शराब और नकली होलोग्राम के मामलों को लेकर बीजेपी को घेर रही है। ऐसे में सियासी सवाल यह है कि क्या कुछ मामलों में कार्रवाई कर सरकार मामला संभाल पाएगी या नकली होलोग्राम और अवैध शराब का मुद्दा आने वाले दिनों में बड़ा राजनीतिक हथियार बनेगा ? फिलहाल जांच एजेंसियों की कार्रवाई और सामने आ रहे तथ्यों के बीच कांग्रेस ने सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग तेज कर दी है। वहीं, किसी व्यक्ति या अधिकारी की मिलीभगत का आरोप जांच में प्रमाणित होने के बाद ही तथ्य माना जाएगा।

    Breaking News CG Liquor News CG News CG Politics Chhattisgarh Liquor News CHHATTISGARH POLITICS Illegal Liquor Chhattisgarh Liquor Scam Political News अवैध बॉटलिंग यूनिट अवैध शराब अवैध शराब कारोबार आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन आबकारी विभाग कांग्रेस कांग्रेस का आबकारी मंत्री पर हमला कांग्रेस का तीखा हमला कांग्रेस का सरकार पर हमला छत्तीसगढ़ अवैध शराब छत्तीसगढ़ आबकारी मंत्री छत्तीसगढ़ कांग्रेस छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ शराब मामला नकली शराब नकली होलोग्राम फर्जी होलोग्राम भूपेश बघेल भूपेश बघेल बयान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लखनलाल देवांगन विष्णुदेव साय शराब की अवैध पैकिंग शराब की कालाबाजारी शराब पैकिंग यूनिट शराब माफिया शराब माफिया नेटवर्क शराब सिंडिकेट साय सरकार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG Politics: अमित जोगी की पोस्ट पर FIR से गरमाई सियासत, गुजरात से वीडियो जारी कर दी सफाई; बोले- कानून से भाग नहीं रहा

    05/11/2026

    CG: पुलिस विभाग की वेतन शाखा में 1.18 करोड़ की सेंध !मां के खाते में ट्रांसफर की सरकारी रकम, आरक्षक गिरफ्तार

    05/11/2026

    CG BREAKING: प्रशासन का बड़ा एक्शन, एक साथ 9 पटवारी सस्पेंड! राजस्व काम में लापरवाही पर गिरी गाज

    05/11/2026
    Don't Miss

    CG Politics: अमित जोगी की पोस्ट पर FIR से गरमाई सियासत, गुजरात से वीडियो जारी कर दी सफाई; बोले- कानून से भाग नहीं रहा

    DW Hindi05/11/2026

    रायपुर 5 नवंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर…

    CG: पुलिस विभाग की वेतन शाखा में 1.18 करोड़ की सेंध !मां के खाते में ट्रांसफर की सरकारी रकम, आरक्षक गिरफ्तार

    05/11/2026

    CG BREAKING: प्रशासन का बड़ा एक्शन, एक साथ 9 पटवारी सस्पेंड! राजस्व काम में लापरवाही पर गिरी गाज

    05/11/2026

    CG Politics: कोरबा निगम में विकास की बैठक या सियासी अखाड़ा ? महापौर-आयुक्त में तकरार, MIC की बैठक में आखिर क्यों गरमाया माहौल ?

    05/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.