नई दिल्ली 28 अगस्त 2026। अगर आपको डिजाइनिंग और क्रिएटिविटी का शौक है, तो आपके लिए एक लाख रुपये जीतने का मौका है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने MyGov के साथ मिलकर मैस्कॉट डिजाइन प्रतियोगिता शुरू की है। इस प्रतियोगिता में चयनित तीन प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। NHAI की इस प्रतियोगिता में कुल तीन विजेताओं का चयन किया जाएगा। पहला पुरस्कार- ₹1 लाख, दूसरा पुरस्कार- ₹50 हजार, तीसरा पुरस्कार- ₹25 हजार, इसके अलावा तीनों विजेताओं को NHAI की ओर से Certificate of Recognition भी दिया जाएगा।
NHAI, in collaboration with @mygovindia, invites citizens to participate in the NHAI Mascot Design Competition. Design an original mascot that reflects NHAI’s vision of seamless connectivity, road safety, innovation, trust, sustainable infrastructure and nation-building.
The… pic.twitter.com/dc3gRpDXUK
— NHAI (@NHAI_Official) August 24, 2026
Mascot में क्या दिखाना होगा ?
प्रतियोगिता के तहत ऐसा मैस्कॉट डिजाइन करना होगा जो NHAI की सोच और उद्देश्यों को रचनात्मक तरीके से दर्शाए। मैस्कॉट में इनोवेशन, बेहतर कनेक्टिविटी और टिकाऊ बुनियादी ढांचे जैसे विचारों की झलक होनी चाहिए। सिर्फ डिजाइन जमा करना ही पर्याप्त नहीं होगा। प्रतिभागियों को अपने मैस्कॉट के साथ करीब 200 शब्दों का कॉन्सेप्ट नोट PDF फॉर्मेट में देना होगा। इसमें बताना होगा कि मैस्कॉट का आइडिया क्या है और वह NHAI के उद्देश्यों को किस तरह दर्शाता है।
ऐसे करें प्रतियोगिता में आवेदन
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को MyGov पोर्टल पर जाना होगा। वहां NHAI Mascot Design Competition पेज पर जाकर सबसे पहले नियम और पात्रता की शर्तें पढ़नी होंगी। इसके बाद अपना ओरिजिनल मैस्कॉट डिजाइन और 200 शब्दों का कॉन्सेप्ट नोट तैयार करके मांगे गए फॉर्मेट में अपलोड करना होगा। सारी जानकारी जांचने के बाद एंट्री सबमिट की जा सकती है।
AI डिजाइन पर खास चेतावनी
NHAI ने प्रतियोगिता को लेकर साफ किया है कि AI से तैयार किए गए डिजाइन या किसी दूसरे के डिजाइन की नकल करने वाली एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी। यानी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए डिजाइन पूरी तरह मौलिक और प्रतिभागी की अपनी क्रिएटिविटी पर आधारित होना चाहिए। अगर आपकी डिजाइनिंग में रुचि है और आप अपनी क्रिएटिविटी को बड़े प्लेटफॉर्म पर दिखाना चाहते हैं, तो यह प्रतियोगिता आपके लिए क्रिएटिविटी के साथ कमाई का भी मौका हो सकती है।


