Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»देश - विदेश»Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के अनशन पर हाई कोर्ट सख्त, कहा…हर जिंदगी कीमती है, केंद्र को नियमित मेडिकल निगरानी के निर्देश
    देश - विदेश

    Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के अनशन पर हाई कोर्ट सख्त, कहा…हर जिंदगी कीमती है, केंद्र को नियमित मेडिकल निगरानी के निर्देश

    DW HindiBy DW Hindi16/07/2026Updated:16/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दिल्ली 16 जुलाई 2026। दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की तबियत लगातार बिगड़ती जा रही है। आमरण अनशन का शुक्रवार को 19वां दिन पूरा हो गया। लगातार गिरती सेहत को लेकर चिंता के बीच मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, जहां अदालत ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वांगचुक की नियमित मेडिकल जांच कराई जाए और जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सकीय हस्तक्षेप सुनिश्चित किया जाए। वांगचुक को जबरन भोजन या चिकित्सकीय हस्तक्षेप उपलब्ध कराने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि “हर जिंदगी कीमती है” और सरकार की जिम्मेदारी है कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए।

    हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि सोनम वांगचुक का रोजाना स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। सरकारी और निजी डॉक्टर बारी-बारी से उनकी जांच कर रहे हैं तथा मेडिकल पैरामीटर की नियमित निगरानी की जा रही है। हालांकि अदालत ने केवल इस आश्वासन पर संतोष नहीं जताया। हाई कोर्ट ने निर्देश दिया कि सरकारी डॉक्टर नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करें और यदि डॉक्टरों की रिपोर्ट में किसी चिकित्सकीय हस्तक्षेप की जरूरत महसूस हो तो सरकार तत्काल आवश्यक कदम उठाए। इधर, वांगचुक की लगातार बिगड़ती सेहत को लेकर केंद्र सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। याचिकाकर्ताओं और वांगचुक के समर्थकों का कहना है कि लंबे समय से जारी अनशन के बावजूद उनकी मांगों पर अपेक्षित संवेदनशीलता नहीं दिखाई गई।

    जिसके चलते अब मामला अदालत तक पहुंच गया है। दूसरी ओर, केंद्र सरकार का कहना है कि उसकी प्राथमिकता वांगचुक की जान की सुरक्षा है और सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, 59 वर्षीय सोनम वांगचुक का वजन अनशन शुरू होने के बाद करीब 8.9 किलोग्राम घट चुका है।  ताजा रिपोर्ट में उनका वजन 57.15 किलोग्राम दर्ज किया गया है, जो पिछले दिन की तुलना में 400 ग्राम कम है। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रहे हैं। अब इस मामले पर सभी की नजरें हाई कोर्ट के अगले निर्देशों और केंद्र सरकार की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं, क्योंकि अनशन लंबा खिंचने के साथ वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति लगातार चिंता का विषय बनती जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026

    CG POLITICS: महंगी बिजली पर कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, आज से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन; 3 अगस्त को CM हाउस घेराव

    01/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    DW Hindi01/08/2026

    कोरबा कोरबा 1 अगस्त 2026। “सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ? हमारे कपड़े…

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026

    CG POLITICS: महंगी बिजली पर कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, आज से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन; 3 अगस्त को CM हाउस घेराव

    01/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.