Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    VIDEO: हसदेव के तारा कोल ब्लॉक पर सियासी घमासान, भूपेश बघेल ने CM साय को दी खुली बहस की चुनौती

    17/09/2026

    CG Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले; महासमुंद-सुकमा के CMHO भी बदले

    17/09/2026

    CG: छत्तीसगढ़ BJP के आर्थिक प्रकोष्ठ में नियुक्तियां, 36 जिलों और 5 संभागों में प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी

    17/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»विधानसभा मानसून सत्र: सेवाग्राम पर सदन में मंत्री ओपी चौधरी को अपने ही विधायक ने घेरा, अजय चंद्राकर ने पूछा- ‘129 करोड़ खर्च करने का आधार क्या ?
    छत्तीसगढ़

    विधानसभा मानसून सत्र: सेवाग्राम पर सदन में मंत्री ओपी चौधरी को अपने ही विधायक ने घेरा, अजय चंद्राकर ने पूछा- ‘129 करोड़ खर्च करने का आधार क्या ?

    DW HindiBy DW Hindi16/07/2026Updated:16/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन नया रायपुर की महत्वाकांक्षी सेवाग्राम परियोजना सत्ता पक्ष के लिए ही असहज सवालों का कारण बन गई। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने अपनी ही सरकार से परियोजना पर हुए करोड़ों रुपये के खर्च और उसकी उपयोगिता को लेकर तीखे सवाल पूछे। उन्होंने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से जानना चाहा कि बिना स्पष्ट उद्देश्य और संस्थागत व्यवस्था के आखिर 129 करोड़ रुपये कैसे खर्च कर दिए गए। प्रश्नकाल के दौरान अजय चंद्राकर ने कहा कि किसी भी सरकारी परियोजना में सार्वजनिक धन खर्च करने से पहले उसकी आवश्यकता, उपयोगिता और नियमों के अनुरूप स्वीकृति जरूरी होती है। उन्होंने सदन में सवाल उठाते हुए कहा, “सेवाग्राम आखिर है क्या ? बिना किसी सेटअप और उपयोगिता के 129 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए।

    बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने सवाल उठाते हुए मंत्री ओपी चौधरी से पूछा कि क्या बिजनेस रूल इसकी अनुमति देता है ? किसी एक व्यक्ति की इच्छा पूरी करने के लिए 200 करोड़ रुपये तक खर्च नहीं किए जा सकते। यदि नियमों का उल्लंघन हुआ है तो जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होगी ?” सत्ता पक्ष के वरिष्ठ विधायक की ओर से उठाए गए इन सवालों ने सदन में हलचल पैदा कर दी। चर्चा के दौरान यह मुद्दा केवल परियोजना की लागत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सरकारी निर्णय प्रक्रिया और वित्तीय जवाबदेही पर भी सवाल खड़े हुए। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जवाब देते हुए कहा कि सेवाग्राम परियोजना पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पूरे मामले की नियमानुसार समीक्षा कर रही है और परियोजना से जुड़े सभी दस्तावेज संबंधित सदस्यों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

    मंत्री ने सदन को भरोसा दिलाया कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी स्तर पर बिजनेस रूल का उल्लंघन न हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की प्रक्रियागत खामी सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सरकार सेवाग्राम के संचालन को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में काम करेगी। सदन में हुई इस बहस ने यह संकेत दिया कि नई सरकार पिछली सरकार की बड़ी परियोजनाओं के वित्तीय और प्रशासनिक फैसलों की समीक्षा के मूड में है। वहीं, सत्ता पक्ष के भीतर से उठे सवालों ने सेवाग्राम परियोजना को एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में ला दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    VIDEO: हसदेव के तारा कोल ब्लॉक पर सियासी घमासान, भूपेश बघेल ने CM साय को दी खुली बहस की चुनौती

    17/09/2026

    CG Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले; महासमुंद-सुकमा के CMHO भी बदले

    17/09/2026

    CG: छत्तीसगढ़ BJP के आर्थिक प्रकोष्ठ में नियुक्तियां, 36 जिलों और 5 संभागों में प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी

    17/09/2026
    Don't Miss

    VIDEO: हसदेव के तारा कोल ब्लॉक पर सियासी घमासान, भूपेश बघेल ने CM साय को दी खुली बहस की चुनौती

    DW Hindi17/09/2026

    रायपुर 17 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ में हसदेव अरण्य के तारा कोल ब्लॉक की स्वीकृति और…

    CG Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले; महासमुंद-सुकमा के CMHO भी बदले

    17/09/2026

    CG: छत्तीसगढ़ BJP के आर्थिक प्रकोष्ठ में नियुक्तियां, 36 जिलों और 5 संभागों में प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी

    17/09/2026

    Radha Ashtami 2026: 18 सितंबर को शुरू होगी अष्टमी, फिर 19 सितंबर को क्यों रखा जाएगा व्रत ? जानें सही तारीख और पूजा का समय

    17/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.